30.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

200 पूर्व सांसदों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बंगले न छोड़ने पर जबरन कराई जाएगी बेदखली

नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली में बंगला खाली नहीं करने वाले 200 से अधिक लोकसभा के पूर्व सांसदों को बेदखली का नोटिस दिया गया है। उनको ये नोटिस सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के तहत जारी किए गए हैं। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। नियमों के मुताबिक, पूर्व सांस1दों को पिछली लोकसभा के भंग होने के एक महीने के भीतर अपने सरकारी बंगले खाली करने होते हैं। इन सांसदों को जल्द से जल्द अपने आधिकारिक बंगले खाली करने के लिए कहा गया है। बंगले खाली न करने वाले और पूर्व सांसदों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने बताया, यदि पूर्व सांसद शीघ्र ही अपने सरकारी आवास खाली नहीं करते हैं, तो अधिकारियों के दल भेजकर बलपूर्वक बेदखली कराई जाएगी।
हालांकि, अभी तक किसी भी पूर्व केंद्रीय मंत्री को तय अवधि से अधिक समय तक रहने के लिए कोई बेदखली नोटिस जारी नहीं किया गया है। स्मृति ईरानी सहित चार से अधिक पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने लुटियंस दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। ईरानी को अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा के हाथों डेढ़ लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हार मिली थी। जिसके बाद ईरानी ने इसी महीने की शुरुआत में लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था।
इस बीच, केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर को 83 लोधी एस्टेट बंगला आवंटित किया गया है। लोकसभा सचिवालय सांसदों को आवास उपलब्ध कराता है, लेकिन आवास व शहरी मामलों का मंत्रालय (एचयूए) केंद्रीय मंत्रियों को लुटियंस दिल्ली में बंगले आवंटित करता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...