29.2 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, पूरी जानकारी यहां

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका के बीच राहत भरी खबर है। भारत में भी अब बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने देश में 2 से 18 साल के लिए कोवैक्सिन की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। सरकार की तरफ से इस वैक्सीन को लेकर जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी। बच्चों को कोवैक्सिन की दो डोज दी जाएगी।

इससे पहले जायडस कैडिला की कोरोना वैक्‍सीन ZyCoV-D को ‘इमर्जेंसी यूज’ के लिए दवा नियामक डीसीजीआई से मंजूरी दी गई थी। यह 12 साल के बच्‍चों, किशोरों और बड़ों को लगाई जा सकेगी। भारत में बनी यह दुनिया की पहली डीएनए बेस्‍ड वैक्‍सीन थी। देश में अभी कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी टीके केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिए जा रहे हैं। इनकी दो खुराक दी जाती हैं। जबकि इसके विपरीत जायकोव-डी तीन-खुराक वाला टीका है।

आपको बता दें कि इस साल जुलाई में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद में बताया था कि देश में दो कंपनियां बच्चों की कोरोना वैक्सीन की दिशा में काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि जायडस कैडिला ने इसे लेकर ट्रायल शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि भारत बायोटैक कंपनी ने भी यह ट्रायल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी उन्हें यह अनौपचारिक रूप से सूचना मिली है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...