20.2 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

‘अब असम में बांस से बनेगा एथेनॉल’, पीएम मोदी बोले- आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है पूर्वोत्तर

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायो एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां बांस से एथेनॉल बनाने की शुरुआत हुई है। इसका असम के लोगों को फायदा होगा। सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती करने में मदद करेगी और खरीदी भी करेगी। असम और पूर्वोत्तर आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है।
पीएम मोदी ने कहा कि असम में पीएम मोदी ने कहा कि असम को 12 हजार करोड़ की सौगात दी गई है। ये उद्यम असम के विकास को गति देंगे। मैं सभी को प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई देता हूं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है। जैसे-जैसे भारत विकसित हो रहा है, वैसे-वैसे बिजली, ईंधन की जरूरतें बढ़ रही हैं। हम इन चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर रहे हैं। हमारे पैसों से विदेशों में रोजगार बनते हैं। इसको बदला जाना जरूरी है। भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर बढ़ चला है।
उन्होंने कहा कि वो दिन भूलने नहीं है कि पिछली सरकार बांस काटने पर जेल में डाल देती थी। स आदिवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। हमारी सरकार से बांस काटने से बैन हटा दिया। आज यह फैसला पूर्वोत्तर के लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। मेक इन असम और मेक इन इंडिया की नींव मजबूत होने वाली है। अब असम की पहचान में पॉलीप्रोपाइलीन से बने उत्पाद होंगे। असम आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है। असम को हमने बहुत बड़े अभियान के लिए चुना है। यह अभियान है सेमी कंडक्टर मिशन।
उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर में असम की उतनी पहचान नहीं थी। अब असम की मिट्टी और लोगों ने असम को ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। भारत को आत्मनिर्भर होने के लिए ऊर्जा और सेमीकंडक्टर चाहिए। असम की इसमें बड़ी भूमिका है। आज हर इलेक्ट्रॉनिक चीज की आत्मा छोटी चिप में होती है। यह चिप भारत में ही बनेगी। सेमी कंडक्टर का बड़ा आधार असम को बनाया है। असम में 27 हजार करोड़ से प्रोजेक्ट बन रहा है। कांग्रेस ने असम में कई दशकों तक सरकार चलाई है। कांग्रेस ने असम को कुछ नहीं दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा असम को विकास और विरासत से समृद्ध बना रही है। असम की भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति लागू कर रही है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के महान सपूतों को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने कभी योद्धाओं को सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने इनको सम्मान दिया। कांग्रेस ने जिसकी उपेक्षा की हम उसे अग्रिम पंक्ति में लेकर चल रहे हैं। असम में हमारी सरकार मां कामाख्या कॉरिडोर बना रही है। अब असम में पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि असम के सामने सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठ है। कांग्रेस ने असम में घुसपैठ को बढ़ावा दिया है। आदिवासियों की जमीनें घुसपैठियों को दे दी गईं। भाजपा सरकार असम के लोगों के साथ मिलकर घुसपैठियों का मुकाबला कर रही है। घुसपैठियों से जमीन मुक्त करा रही है। आदिवासियों और लाखों परिवारों को भूमि के पट्टे दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनजातियों के साथ हुए अन्याय को भाजपा खत्म कर रही है। हमारा मंत्र नागरिक सेवो भव: है। असम में गरीबों को ठुकराया गया। क्योंकि कांग्रेस का काम एक वर्ग से हो जाता था। भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है। असम में 20 लाख पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। घर-घर जल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को हम मदद दे रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा पर हमारा जोर है। कांग्रेस के समय में चाय बागान श्रमिकों को फैक्टरी प्रबंधन के भरोसे छोड़ दिया गया। अब भाजपा ने इसे दूर कर दिया है। हम मिलकर विकसित भारत बनाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलः कुसुम कंडवाल

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023“ के संबंध में...

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों...

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...