32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

अब आर्किड भी बनेंगे राज्य के किसानों का सोर्स ऑफ इनकम..ग्राफिक एरा में शुरू हुए किसानों के ट्रेनिग

देहरादून: फलों के साथ अब फूल भी बनेंगे उत्तराखंड के किसानों की आय का स्त्रोत। प्रदेश में आर्किड फूल की व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने के किए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज से किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नोलॉजी एक्सपर्ट किसानों को इस महंगे फूल की खेती करने की ट्रेनिंग देंगे।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तराखंड का मौसम आर्किड फूल की कैटल्या वेरियटी की खेती के लिए अनुकूल है। कैटल्या आर्किड का एक पौंधा किसानों को 1600 रुपए तक की आमदनी करा सकता है। वाइस चांसलर, डॉ नरपिंदर सिंह ने कहां कि उत्तराखंड के विकास के लिए जरूरी है कि यहां के किसान प्रगतिशील खेती करें। उन्होंने ग्राफिक एरा की किसानों के लिए शुरू की गई पहल की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राफिक एरा पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की मदद के लिए जल्द ही सेंटर्स खोलने जा रहा है।

यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स ने किसानों को आर्किड की कमर्शियल खेती की जानकारी के साथ पॉलीहाउस प्रबंधन के तरीकों का प्रशिक्षण भी दिया। प्रो. (ब्रिगेडियर) आर. पी. नौटियाल (से.नि.) ने किसानों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में आर्किड की बढ़ रही मांग की जानकारी दी। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आर्किड पर किए शोध के बारे में भी बताया। कल, एक्सपर्ट्स किसानों को आर्किड के अच्छे उत्पादन और रखरखाव की जानकारी देगंे। डीन लाइफ साइंसेज, प्रो. प्रीति कृष्णा और बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड, डॉ नवीन कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे, आयोजन डॉ मनु पंत ने किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...