25.5 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

अब होगी सैटेलाइट के माध्यम से वाहनों से टैक्स की वसूली, सरकार कर रही खास तैयारी

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में सैटेलाइट आधारित वाहन की नंबर प्लेट के माध्यम से टोल वसूली की संभावनाएं हैं। इससे कोई व्यक्ति न टोल की चोरी कर सकता है और न ही कोई इससे बच सकता है।

वर्ष 2024 से पहले देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे कर दिए जाएंगे शुरू

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में उपग्रह आधारित वाहन के नंबर प्लेट के माध्यम से टोल वसूली की प्रक्रिया शुरू किये जाने की तैयारी हो रही है और वर्ष 2024 से पहले देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे शुरू कर दिए जाएंगे जिससे सड़क के मामले में भारत अमेरिका से पीछे नहीं रहेगा।

संसद में विधेयक लाने की प्रक्रिया जारी

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक टोल न देने पर सजा का प्रावधान नहीं है। इसको ध्यान में रखकर इस नई तकनीक को क्रियान्वित करने के लिए संसद में एक विधेयक लाने की प्रक्रिया चल रही है।

6 महीने के भीतर देश में यह व्यवस्था लागू करने की कोशिश

इसके बाद 6 महीने के भीतर देश में यह व्यवस्था लागू करने की पूरी कोशिश की जाएगी जिससे न टोल बनाने की जरूरत होगी और न ही कोई व्यक्ति टोल देने से बच पाएगा। उन्होंने कहा कि टोल देने से बचने की कोशिश करने वालों के लिए सजा का प्रावधान किया जाएगा।

देश में अभी 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनाने का काम जारी

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वाहन निर्माता कंपनियों से वाहन में जीपीआरएस सुविधा देने के लिए कहा गया है ताकि इससे टोल वसूली में आसानी होगी और लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि देश में अभी 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाई-वे बनाने का काम तेजी से चल रहा है। वर्ष 2024 तक देश में ये 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे शुरू होने के बाद सड़क के मामले में भारत अमेरिका से पीछे नहीं रहेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...