लखनऊ। किंग जाॅर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में नर्सिंग अधिकारी अब नेल पाॅलिश लगाकर ड्यूटी नहीं कर सकेंगी। ड्यूटी के दाैरान नर्सिंग अधिकारियों को सिर्फ बेहद सामान्य प्रकार के गहने पहनने की अनुमति होगी। महंगे और भारी गहने पहनने पर रोक रहेगी। चिकित्सा विश्वविद्यालय में लागू हुए नर्सिंग मैनुअल में ये व्यवस्था की गई है।
केजीएमयू में पहली बार नर्सिंग मैनुअल तैयार करके इसे लागू किया गया है। इसमें नर्सिंग अधिकारियों के दायित्व, अधिकार और छुट्टी संबंधी प्रावधान दर्ज हैं। अभी तक इस प्रकार का कोई दस्तावेज केजीएमयू क्या अन्य किसी संस्थान में भी नहीं था। केजीएमयू नर्सिंग मैनुअल लागू करने वाला पहला संस्थान बन गया है। अब मैनुअल के अनुसार ही नर्सिंग अधिकारियों को अपनी ड्यूटी करनी होगी।
नर्सिंग अधिकारियों के ड्यूटी संबंधी बोर्ड इमरजेंसी और वार्ड में भी लगाए जाएंगे, जिससे मरीज और तीमारदारों को इसके प्रावधानों के बारे में जानकारी हो सके। इनको पढ़कर वे नर्सिंग अधिकारियों से उनकी ड्यूटी के संबंध में बात भी कर सकेंगे। इनका पालन न करने पर वे संबंधित अधिकारी के पास शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
नर्सिग अधिकारियों की प्रमुख जिम्मेदारियां
– मरीज और उनके तीमारदारों के साथ विनम्रता से बात करना।
– मरीजों को मिलने के समय, दवाएं लेने के लिए दुकान, पीने के पानी का स्थान, खाने का समय और दिन के समय नाई की उपलब्धता के बारे में जानकारी देना।
– मरीज के भी होने के तुरंत बाद और जरूरत पड़ने पर यह सुनिश्चित करना कि डॉक्टर ने मरीज को देखा है।
– ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के कॉल का जवाब नहीं मिलने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सूचना देना।
– एक कॉल पर मरीज की देखभाल के लिए उनके पास पहुंचना।
– मरीज की जांच के लिए केवल विभाग के परिचारकों को ही भेजना
– वार्ड परिचारक (किसी रिश्तेदार के साथ) के माध्यम से रक्त का नमूना रक्त बैंक भेजना और वार्ड परिचारक के माध्यम से रक्त बैंक से रक्त प्राप्त करना।
– खून चढ़ाने की प्रक्रिया मरीज के रिश्तेदार की जानकारी में ही शुरू करें।
– संक्रमण फैलने से रोकना और नियमित रूप से हाथ साफ करना।
– डिस्चार्ज समरी के साथ फाइल अकाउंट सेक्शन को भेजना।
– डिस्चार्ज समरी और मास्टर चार्ट मरीज के तीमारदारों को देना।
ड्यूटी के दौरान नेल पॉलिश नहीं लगा सकेंगी नर्स, एक कॉल पर मरीज के पास होगा पहुंचना
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















