23.3 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुख्य सेवक ने दिखाया सेवा और सेना के प्रति समर्पण का भाव

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना और सेवा के प्रति समर्पण का भाव दिखाया है। एक ओर मुख्यमंत्री ने देहरादून में भारी बारिश के बीच शहीद परिवारों के घर के बाहर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। वहीं देश की सेवा में सर्वोच न्योछावर करने वाले शहीद के परिजनों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को इस बार सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी शनिवार सुबह सबसे पहले शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट और फिर नेशविला रोड पर शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल के आवास पर पहुँचे। सीएम ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके घर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसके बाद दोनों शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के इन लालों को मैं नमन करता हूं। इस दौरान उन्होंने दोनों शहीदों के परिजनों का हाल-चाल भी लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यसेवक होने के साथ ही एक सैनिक पुत्र भी हैं, इसलिए वे देश सेवा में समर्पित सैन्य परिवारों की चुनौतियों को भी बखूबी जानते हैं। इसलिए उनका सैन्य परिवारों से विशेष लगाव है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...