36.3 C
Dehradun
Tuesday, June 30, 2026


spot_img

इगास पर्व पर धामी सरकार ने दी चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी की बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने इगास पर्व पर चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० की बड़ी सौगात दी है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के उन चिकित्साधिकारियों को मिलेगा जिन्होंने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में अपनी निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर ली है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों के हितों को लेकर लगातार गंभीर रहते हैं। जिसका परिणाम है कि चिकित्सकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। इसका लाभ प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को मिलेगा। उन्होंने इस संबध में आदेश जारी करते हुए एस०डी०ए०सी०पी० से लाभांवित होने वाले चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा लंबे समय से चिकित्सकों की एस०डी०ए०सी०पी० देने की मांग थी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की गयी संस्तुति के आधार पर शासनस्तर पर प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को एस०डी०ए०सी०पी० का लाभ दिये जाने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा 04 वर्ष की कुल सेवा व 02 वर्ष की पर्वतीय/दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 73 चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-11 वेतनमान 67,700-208700 मिलेगा। इसके साथ ही 09 वर्ष की कुल सेवा व 05 वर्ष की पर्वतीय/दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 03 चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-12 वेतनमान 78,800-209200 मिलेगा। वहीं 13 वर्ष की कुल सेवा व 07 वर्ष की पर्वतीय/दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 03 चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-13 वेतनमान 1,23,100-2,15,900 मिलेगा। इसके साथ ही वहीं 20 वर्ष की कुल सेवा व 09 वर्ष की पर्वतीय/दुर्गम सेवा पूर्ण करने वाले प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 45 चिकित्सकों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-13 वेतनमान 1,31,100-2,16,600 मिलेगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि चिकित्सक हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की मांगों को लेकर सरकार हमेशा गंभीर रही है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की हर न्यायोचित मांग का समाधान करने के लिए शासन लगातार प्रयासरत है। हाल में ही पीएमएस की मांग पर अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक के पदों पर प्रमोशन के आदेश जारी किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने कहा डाक्टरों की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर और सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह पूरे मनोयोग व निष्ठा के साथ कार्य करते रहें, उनकी मांगों के समाधान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति...

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में अलग-अलग समीक्षा बैठकों के दौरान झारखंड में 3 हजार 245...

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण को नियंत्रित करने वाले अस्थायी...

0
नई दिल्ली। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण को नियंत्रित करने वाले अस्थायी नियामक उपायों को वापस ले लिया है। पेट्रोलियम...

दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए वीरता पुरस्कार

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। एयर मार्शल तरुण चौधरी,...

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार का उत्तराखण्ड को...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित जलग्रहण विकास घटक 2.0 के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने...

पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
देहरादून। उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उत्तराखंड...