23.6 C
Dehradun
Friday, July 24, 2026


spot_img

युवा दिवस पर स्वस्थ मतदाता, स्वस्थ लोकतंत्र की थीम पर आयोजित होगी दौड़

देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आगमी 12 जनवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा देहरादून में 10 किमी रन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खास बात यह है कि इस दौड़ में भारतीय सेना, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी), उत्तराखण्ड पुलिस, सचिवालय एथलेटिक क्लब समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस आयोजन की थीम स्वस्थ मतदाता-स्वस्थ लोकतंत्र रखी गई है। 10 किमी दौड़ का आयोजन हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया स्टेडियम से किया जाएगा। सर्वे स्टेडियम से न्यू कैंट रोड होते हुए प्रतिभागी राज भवन के सामने से महिंद्रा ग्राउंड के लिए जाएंगे। यहां से महिंद्रा ग्राउंड से पूरा राउंड लेने के बाद वापस सर्वे स्टेडियम के लिए प्रतिभागी 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सकेंगे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंगडे ने बताया राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आएगी इस दौड़ का उद्देश्य प्रदेश के सम्मानित नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूकत करना है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है जिसके तहत अलग-अलग 5 श्रेणियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले कल 15 विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
अब तक 600 रजिस्ट्रेशनः अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंगडे ने बताया कि 10 किमी दौड़ के लिए अबतक करीब 600 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन का आखिरी तारीख 8 जनवरी रखी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...

सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की...

भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा...

0
नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज...

भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...

0
नई दिल्ली।  भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...

ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार

0
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...