देहरादून। एसटीएफ ने नकली नोट छापने वाले सौदागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 80 हजार रूपये के 500-500 के नकली नोट बरामद किये। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को विभिन्न सूत्रो से सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति देहरादून में नकली नोटों को छाप कर बाजार में असली के रूप में चला रहे है, जो त्यौहार होने के कारण अत्यधिक मात्रा में बाजार में खपत किये जा सकते हैं। सूचना पर एसटीएफ ने जांच की तो पता चला कि एक व्यक्ति जिसका नाम परमित है, आईएसबीटी के पास मूलचन्द एनक्लेव में रहता है जो कि नकली नोट अपने घर पर ही छापकर बाजार में असली के रूप में चला रहा है। जिस पर एसटीएफ ने उसकी निगरानी शुरू कर दी। निगरानी से यह भी पता चला कि यह व्यक्ति कैनाल रोड पर अपना रेस्टोरेन्ट चलाता है, जिसकी आड़ में इसके द्वारा बाजार में नकली नोटों की खपत की जा रही है। इस पर एसटीएफ की टीम द्वारा निगरानी रखते हुये शनिवार को एक काले रंग की क्रेटा कार की तलाशी ली गयी। जिसमें परमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्गाम कुडी खरखोदा थाना खरखोदा, जिला मेरठ, हाल निवासी मूलचन्द एनक्लेव थाना पटेल नगर को पकडा गया। उसकी जामा तलाशी ली गई तो इस व्यक्ति के कब्जे से 500-500 रुपये की 2 गड्डी मिली, जिनको गिनने पर कुल 160 नोट 80 हजार रुपये बरामद किये गये। पकडे गये अपराधी परमित के कब्जे से नकली नोट बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले लैपटॉप, प्रिन्टर, बिना कटिंग के आधे निर्मित 14 हजार रूपये मूल्य के 500-500 रूपये के नोट व अन्य सामग्री बरामद हुयी है। पूछताछ में उसने बताया गया कि उसका एक कैनाल रोड पर अन्नपूर्णा नाम का रेस्टोरेन्ट है। जहां से वह सामान आदि के नाम पर नकली नोटों को अपने ग्राहकों से बदल लेता है तथा बाजार से सामान क्रय करने में नकली नोटों को प्रयोग करता है। आरोपी ने बताया गया कि ज्यादा कमाई के लिये उसने एक कॉल सेन्टर मल्टी टास्क जॉब नाम से अपने फ्लैट में ही संचालित किया जा रहा था, जिसको वह अकेला चलाता है। जिसके लिये वकायदा विजिंटिंग कार्ड छपवाये गये थे तथा भिन्न भिन्न वेबसाईट से बेरोजगर युवक/ युवतियों के फोन नम्बर देखकर उन्हे कॉल करके नौकरी लगाने का झाँसा देकर प्रत्येक से 1500 से 2000 रूपये की ठगी का कार्य किया जा रहा था।
Latest Articles
‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...
नई दिल्ली। सरकार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...
देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...
भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...
देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...
















