नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का सबूत है। भारतीय सशस्त्र बलों ने बड़ी निपुणता और पेशवर क्षमता के साथ पाकिस्तान के आतंकवादी ढांचे पर गहरी चोट की। यह एक सटीक और निर्णायक कार्रवाई थी। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह बात कही। मंत्रालय ने कहा, इस अभियान ने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश भेजा- भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और जो इसका समर्थन करेंगे उन्हें पूरी ताकत से जवाब मिलेगा। रक्षा मंत्रालय ने साल के अंत में समीक्षा में कहा, यह अभियान भारत के सैन्य इतिहास में एक निर्णायक क्षण के रूप में याद किया जाएगा और यह सैन्य सटीकता और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक होगा।
ऑपरेशन सिंदूर को सात मई की सुबह में अंजाम दिया गया था, जिसमें कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन का संघर्ष हुआ।
मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का सबूत है। यह निर्णायक नेतृत्व, संयुक्त संचालन क्षमता और देश के संप्रभुता की रक्षा के इरादे का साहसिक प्रदर्शन है। अभियान ने अद्वितीय बहु-क्षेत्रीय का प्रदर्शन किया और यह जमीन, समुद्र और वायु के पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध के उभरते क्षेत्रों में एक साथ किया गया।
‘ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संकल्प का सबूत, दुनिया को भेजा संदेश’, रक्षा मंत्रालय का बयान
Latest Articles
पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।...
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...
पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों...
भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...
















