29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

चौकी प्रभारी केदारनाथ उप निरीक्षक मंजुल रावत किये गये सम्मानित

रुद्रप्रयाग: पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा के प्रारम्भ होने से पूर्व ही पुलिस जवानों के साथ की गयी ब्रीफिंग की तिथि को अवगत कराया गया था कि इस बार की केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को उनके द्वारा उसी तिथि को ही सम्मानित किया जायेगा।

इसी क्रम में कल 08 मई 2023 की रात्रि में हो रही बर्फबारी के चलते रात के करीब 01 बजे चौकी प्रभारी केदारनाथ मंजुल रावत ने अपनी टीम के साथ यात्रियों के टैंटों के ऊपर जमी बर्फ को हटाया गया। साथ ही उनके द्वारा टैंटों मे रह रहे अन्य लोगों को भी अपने टैंट की बर्फ हटाने का आग्रह किया गया। उनके द्वारा केदारनाथ में नियुक्त रहकर इस प्रकार से कर्तव्य निर्वहन समय-समय पर किया जाता रहा है।

दिन के समय यात्रियों को सुगमता के साथ बाबा के दर्शन करवाने व अन्य पुलिस व्यवस्थाओं के साथ ही रात्रि के समय किये गये इस मानवीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने इनको नगद रुपये 500 का पारितोषिक स्वीकृत किये जाने के आदेश किये गये हैं, साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार इनके कर्तव्य निर्वहन की सराहना करते हुए अपेक्षा करता है कि अन्य कार्मिक भी इसी प्रकार से प्रेरणा लेकर अपना योगदान देकर प्रस्तुत करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...