29.8 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

सिंधु जल संधि को लेकर घुटनों पर आया पाकिस्तान, सामान्य प्रक्रिया बहाल करने के लिए गिड़गिड़ाया

इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर सख्ती दिखाते हुए भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। अब पानी की कमी से जूझ रहा पाकिस्तान भारत के सामने गिड़गिड़ाया। उसने अपील की है कि भारत इस संधि की सामान्य प्रक्रिया को फिर से शुरू करे। पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने से पाकिस्तान अब घुटनों पर आ गया है। अब इस संधि को बहाल करने के लिए वह भारत के सामने गिड़गिड़ाया है। उसने भारत से अपील की है कि वह मई में स्थगित इस संधि को बहाल करने की सामान्य प्रक्रिया फिर शुरू करे।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनको मारने से पहले उनके धर्म की पहचान की गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाएथे। इनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगन में रखना भी शामिल था।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि वह सिंधु जल संधि के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और उसे उम्मीद है कि भारत भी इस संधि की सामान्य प्रक्रिया को तुरंत फिर से शुरू करेगा। पाकिस्तान ने आठ अगस्त को स्थायी मध्यस्थता न्यायालय की ओर से की गई व्याख्या का स्वागत किया है, जो सिंधु जल संधि से संबंधित है।
भारत ने पाकिस्तान की आपत्तियों के बाद कभी उस अंतरराष्ट्रीय अदालत की सुनवाई को स्वीकार नहीं किया, जिसमें पाकिस्तान ने भारत की दो जलविद्युत परियोजनाओं के डिजाइन को लेकर शिकायत की थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अदालत के फैसले में यह बताया गया है कि भारत जो नई जलविद्युत परियोजनाएं बना रहा है, उनके डिजाइन कैसे होने चाहिए। ये परियोजनाएं भारत पश्चिम की नदियों चेनाब, झेलम और सिंधु पर बना रहा है।
बयान में उसने कहा, अदालत ने कहा है कि भारत को पश्चिमी नदियों (चेनाब, झेलम और सिंधु) का पानी पाकिस्तान के बिना रोक-टोक इस्तेमाल के लिए बहने देना होगा। भारत अगर इन नदियों पर जलविद्युत परियोजनाएं बनाता है, तो उसे सिर्फ उन्हीं शर्तों के अनुसार छूट मिलेगी, जो सिंधु जल संधि में लिखी गई हैं। भारत अपनी मर्जी से या अपनी पसंद के तरीके से नियम नहीं बना सकता।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...