29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

मुहर्रम के जुलूस में कई जगह लहराए गए फलस्तीनी झंडे

नई दिल्ली। मुहर्रम के मौके पर बुधवार को निकाले गए जुलूस के दौरान कुछ राज्यों में फलस्तीन के झंडे लहराए गए। इतना ही नहीं, इजरायल व अमेरिका के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी की गई। इस मामले में न केवल केस दर्ज किए गए हैं, बल्कि कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है। बिहार में जुलूस के दौरान जहां आपस में छह अखाड़े भिड़ गए, वहीं उत्तर प्रदेश में मारपीट की अफवाह फैलाने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि पांच लोग जख्मी हो गए। कुछ जगहों पर ताजिये बिजली के तारों से टकरा गए, जिसमें कुछ लोग जख्मी तो कुछ की मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में यादगार-ए-हुसैन कमेटी द्वारा आयोजित जुलूस को प्रशासन ने इसी शर्त पर अनुमति दी थी कि कोई राजनीतिक या भड़काऊ नारेबाजी नहीं होगी। जुलूस में ऐसा कुछ नहीं होगा, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़े या अलगाववादी तत्वों को शह मिले। इसके बावजूद जुलूस में हिजबुल्लाह के झंडे लहराए गए, गाजा में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ नारे लगे। फलस्तीन का झंडा लहराया गया।
इजरायल के प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर जमीन पर बिछाकर उसे पैरों से कुचला गया। अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी हुई। इस मामले में पुलिस ने लगभग दो दर्जन शिया मातमियों को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने किसी को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि से इनकार करते हुए कहा है कि इस संदर्भ में कोठीबाग पुलिस स्टेशन में गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के विभिन्न प्रविधानों के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा जिस तरह नारेबाजी हुई है और जिस तरह के ध्वज लहराए गए हैं, उससे हालात बिगड़ने की पूरी आशंका थी। नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शिया मातमियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की और हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में बहराइच के सचौली गांव में ताजिया का जुलूस कर्बला की ओर ले जाया जा रहा था। आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ युवक खेत के किनारे लगे खंभों को उखाड़ने लगे, जिससे दो समुदाय के लोगों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान किसी ने मारपीट की अफवाह फैला दी। इस पर भीड़ हिंदू पक्ष पर टूट पड़ी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मुस्लिम पक्ष से एक युवक चोटिल हुआ है।
मुरादाबाद में काफी ऊंचा ताजिया होने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। किसी तरह लोगों को समझाकर अधिकारियों ने ताजिया निकलवाया। गोंडा में अलग-अलग स्थानों पर जुलूस में ताजिया बिजली के तार से छूने पर करंट लगने से एक युवक की मौत और छह घायल हो गए। बरेली में साउंड सिस्टम की आवाज तेज होने पर हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए।
बिहार में छह अखाड़े आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे से हुए हमले और पथराव में करीब चार दर्जन लोग जख्मी हो गए। मोतिहारी के मेहसी कुछ युवकों ने फलस्तीन का झंडा लहराया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अररिया में ताजिया के 33 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...