23.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

दिल्ली हाईवे से सीधे जुड़ेगा पांवटा साहिब राजमार्ग, देहरादून शहर में यातायात का दबाव होगा कम

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पुरजोर पैरवी पर केंद्र सरकार ने झाझरा-अशारोड़ी सम्पर्क मार्ग के लिए ₹715.97 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। करीब 12.17 किमी इस मार्ग के बनने से जहां दिल्ली हाईवे सीधे पांवटा साहिब मार्ग से जुड़ जाएगा, वहीं देहरादून शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए धनराशि मंजूर किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है।

देहरादून शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए दिल्ली हाईवे को सीधे पांवटा साहिब राजमार्ग से जोड़ने की योजना बनाई गई थी। लेकिन बजट के अभाव में योजना आगे नहीं बढ़ पाई। मुख्यमंत्री धामी की ओर से बजट स्वीकृति के लिए केंद्र के समक्ष प्रभावी पैरवी की गई। अब केंद्र सरकार ने इस मार्ग के लिए धनराशि की मंजूरी दे दी है।

इस मार्ग के बनने से दिल्ली राजमार्ग सीधे पांवटा साहिब राजमार्ग से जुड़ सकेगा। इससे दिल्ली की ओर से सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया, पांवटा साहिब की ओर आने वाले वाहन सीधे झाझरा पहुंच सकेंगे। उन्हें अनावश्यक रूप से शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इसी प्रकार पांवटा साहिब से दून होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन भी दून में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे शहर में अतिरिक्त वाहन दबाव नहीं पड़ेगा, साथ ही वाहन प्रदूषण से भी शहरवासियों को काफी हद तक निजात मिलेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...