27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

यात्रीगण कृपया ध्यान दे…एक अक्टूबर से बदल रहा टाइम-टेबल, यहां देखें अपनी ट्रेनों का हाल

झारखंड के संताल परगना प्रमंडल पर रेलवे की मेहरबानी अभी कम नहीं हुई है। रांची भागलपुर एक्सप्रेस का गोड्डा तक विस्तार , जसीडीह से पुणे और गोवा को सीधी ट्रेन, बरौनी-अहमदाबाद एक्स का आसनसोल तक एक्सटेंशन और दुमका के नोनीहाट में कवि गुरु एक्सप्रेस के ठहराव के बाद अब जल्द ही झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों को देखते हुए रेलवे जहां कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेनों को पटरी पर लाने की कवायद में जुटी है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को फिर से जहां बहाल कर रही है वहीं स्पेशल और नई ट्रेनों की संख्या भी लगातार बढ़ा रही है।

टाइम-टेबल में बदलाव की घोषणा

पूर्व रेलवे ने एक अक्टूबर से बंद ट्रेनों को चलाने और टाइम टेबल में फेरबदल करने का ऐलान कर दिया है। टाइम टेबल में रांची से देवघर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को दुमका तक एक्सटेंशन भी शामिल है। अभी रांची देवघर इंटरसिटी बंद है। अक्टूबर से इस ट्रेन को पटरी पर उतर जाएगा। पटरी पर लौटते ही जिस तरह रांची भागलपुर एक्सप्रेस का गोड्डा तक एक्सटेंशन हुआ। उसी तरह रांची देवघर इंटरसिटी का दुमका तक एक्सटेंशन होगा। इससे झारखंड की राजधानी रांची और उप राजधानी दुमका के लिए एक और सीधी ट्रेन मिल जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाब करने की घोषणा की है। रेलवे की और से जारी बयान में कहा गया है कि एक अक्टूबर से बदलाव किया जाएगा। ट्रेनों के नए आगमन और प्रस्थान समय का विवरण वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है।

इन ट्रेनों के समय में परिवर्तन

02353 हावड़ा-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय के बजाय सुबह 06:55 बजे पहुंचेगी।

05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान करेगी।

05036 काठगोदाम-दिल्ली स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से सुबह 08:45 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से प्रस्थान का समय सुबह 09.07 बजे और लालकुआं सुबह 09:45 बजे।

02039 काठगोदाम-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से दोपहर 03:30 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से प्रस्थान का समय शाम 04:04 बजे होगा।

05314 रामनगर-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन: रामनगर से रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर का प्रस्थान समय 10:55 बजे होगा।

05356 रामनगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन: रामनगर से सुबह 10:10 बजे निकलेगी। काशीपुर से प्रस्थान का समय सुबह 10:35 बजे होगा।

05059 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन: लालकुआं से सुबह 04:25 बजे निकलेगी।

02108 लखनऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।

05307 लखनऊ जंक्शन-रायपुर स्पेशल ट्रेन: लखनऊ जंक्शन से रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।

09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन: गोरखपुर से 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।

04060 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।

09076 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन: रामनगर से शाम 04:35 बजे निकलेगी। ट्रेन रामनगर से सुबह 07:20 बजे।

04689 काठगोदाम-जम्मू स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से शाम 06:20 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से प्रस्थान का समय शाम 06:35 बजे होगा।

05013 जैसलमेर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 04:55 के बजाय 05:05 बजे पहुंचेगी।

03019 हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 09:25 बजे के बजाय 09:00 बजे पहुंचेगी।

02040 नई दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 11:55 के बजाय 11:40 बजे पहुंचेगी।

04690 जम्मू तवी-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर दोपहर 01:45 बजे के बजाय 01:35 बजे पहुंचेगी।

04667 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय से 02:55 बजे दोपहर 02:40 बजे पहुंचेगी।

02091 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर अपने वर्तमान समय 11:45 बजे के बजाय 11:35 बजे पहुंचेगी।

04126 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय के बजाय 07:15 बजे सुबह 07.20 बजे पहुंचेगी।

04616 अमृतसर-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: वर्तमान समय 08:30 बजे से रात 09:05 बजे लालकुआं स्टेशन पर पहुंचेगी।

05060 आनंद विहार टर्मिनस-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 08:30 बजे के बजाय रात 09:05 बजे पहुंचेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...