22.6 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

पवनदीप की जीत बदलेगी गांव की किस्मत, इस बैंक ने कर डाली ये बड़ी घोषणा

चंपावत: पहाड़ों में गांव जरूर छोटे होते हैं। लेकिन प्रतिभाओं के रूप बहुत बड़े होते हैं। पवनदीप राजन एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं। चंपावत के पवनदीप राजन ने यूं तो इंडियन आइडल के फाइनल से पहले तक भी पूरे भारत के दिलों को जीत लिया था। मगर ट्रॉफी जीतकर पवनदीप ने गांव वासियों के लिए भी नए रास्ते खोले हैं।

दरअसल पवनदीप राजन के जीतने के बाद उनके गांव वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पंजाब नेशनल बैंक ने पवनदीप के गांव चौकी को गोद ले लिया है। बैंक की कुमाऊं मंडल की प्रबंधक सरिता सिंह ने गांव पहुंचकर ये घोषणा की।

वॉयस ऑफ इंडिया के बाद अब इंडियन आइडल जीतने वाले पवनदीप राजन का परिवार लंबे समय से चोकी गांव में ही रहता है। गांव को हालत को बेहतर करने के लिए जरूर पीएनबी आगे आया है। मगर इसके पीछे पवनदीप की सफलता छिपी हुई है। प्रबंधक सरिता सिंह ने गांव पहुंचकर घोषणा करने के दौरान कहा कि गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत यहां के आधारभूत ढांचे को सुधारने में मददगार बनेगा।

इस दौरान मंडलीय प्रबंधक ने पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन और मां सरस्वती देवी से भी मुलाकात की। साथ ही उनसे क्षेत्र में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग मांगा।

केवल तीन साल की उम्र में संगीत को अपने जीवन में उतारने वाले पवनदीप के बारे में हर कोई बात कर रहा है। पहले दिन से वह जजों के फेवरेट रहे थे। विजेता का नाम सामने आने से पहले ही उन्हें स्टार घोषित कर दिया था। पवनदीप गाना गाने के अलावा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट भी बजाते हैं। खिताब जीतने के बाद पवनदीप अपने गांव में संगीत कॉलेज खोलना चाहते हैं। इंडियन आइडल का खिताब जीतने पर उन्हें 25 लाख रुपए और एक कार इनाम के रूप में मिली है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...

रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...

0
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...