24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

नैनीताल से आया डरावना वीडियो, बस की खिड़की से कूदकर जान बचाकर भागे लोग

नैनीताल: उत्तराखंड में लगातार हो रही है बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो रही है। अब नैनीताल जिले से एक डरावना वीडियो सामने आया है। दरअसल, नैनीताल के वीर भट्टी पुल के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से एक बस बाल-बाल बच गई कई यात्रियों ने बस से उतर कर भाग कर जान बचाई और ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से सभी यात्रियों की जान बची। फिलहाल वीर भट्टी मार्ग अस्थाई रूप से बंद हो गया है।

वही भारी बारिश की वजह से ज्योलीकोट-भवाली मार्ग भारी मलबा आने से बंद हो गया है। मलबा आने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है और मार्ग खुलवाने का प्रयास लगातार जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते मार्ग खोलने में बाधा उत्पन्न हो रही है। वाहनों को भीमताल के रास्ते डायवर्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि वीर भट्टी के पास नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए पहाड़ का कटान किया जा रहा है और ये मलबा वहीं से आया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...