29 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

PCS अधिकारियों ने बॉबी पंवार के खिलाफ खोला मोर्चा, झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग

देहरादून: राज्य के पीसीएस अधिकारियों ने उधमसिंहनगर में तैनात एसडीएम मनीष बिष्ट की नियुक्ति के मामले में लगाए जा रहे आरोपों को निराधार व तथ्यहीन बताया है। उनका कहना है कि कतिपय लोग झूठे आरोप लगाकर अधिकारियों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी करवाई की जानी चाहिए।

उत्तराखण्ड पीसीएस अधिकारी संघ और उत्तराखण्ड शासन के सचिव कार्मिक को भेजे अलग अलग ज्ञापन में राज्य के पीसीएस अधिकारियों ने कहा है कि मनीष बिष्ट की कार्यप्रणाली एवम व्यवहार से सभी परिचित हैं। कुछ लोग इन पर तथ्यहीन और मिथ्या आरोप लगाकर सरकार व शासन की छवि धूमिल की जा रही है। जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है। ऐसे लोगों पर तत्काल करवाई की जानी चाहिए।

बताते चलें कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरोप लगाए थे कि एसडीएम मनीष बिष्ट की नियुक्ति नियमों के विपरीत हुई है। उनका आरोप है कि मामला पूर्व की पीसीएस परीक्षा 2012 का है, जिसमें लोक सेवा आयोग द्वारा भूतपूर्व सैनिक का SDM पद न होने के बावजूद भी मनीष बिष्ट को SDM के पद पर नियुक्ति दे दी गई।

बॉबी पंवार के इन आरोपों के बाद पीसीएस अधिकारियों में उबाल आ गया है। प्रदेश के कई पीसीएस अधिकारियों ने आरोप लगाने वालों के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। पीसीएस अधिकारियों के नाराजगी भरे रवैए को देखकर लगता है कि आगे यह मामला तूल पकड़ सकता है।

ज्ञापन में कई पीसीएस अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं जिनमें टी एस मर्तोलिया, जयभारत सिंह, कौस्तुभ मिश्र, नरेश दुर्गापाल, शिप्रा जोशी पांडे, तुषार सैनी, गौरव पांडे, विवेक राय आदि शामिल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...