ठाणे: आक्रोशित लोगों ने ठाणे मेंरेलवे ट्रैक को जाम करने का प्रयास किया। पुलिस को ट्रैक खाली कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खबरों के मुताबिक लाठीचार्ज करने से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किए। पीड़िता के अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित बदलापुर के एक स्कूल में बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जबरदस्त बवाल शुरू हो गया है। यहां भारी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है। कई लोगों ने लोकल ट्रेनों को भी रोक दिया है। बताया गया है कि लड़कियों के अभिभावकों ने कई लोगों के साथ स्कूल का घेराव कर प्रदर्शन किया है। खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
इससे पहले बदलापुर की घटना सामने आने के बाद स्कूल के प्रबंधन ने प्रिंसिपल और स्टाफ के दो और सदस्यों को निलंबित कर दिया। हालांकि, इस घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि लोगों ने सुबह 8 बजे ही लोकल ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया और हंगामा किया। इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईटी जांच का आदेश दिया। वहीं मंत्री दीपक केसरकर ने घटना में पुलिस की सतर्कता को लेकर बयान दिया।
फडणवीस ने इस मामले में वरिष्ठ आईपीएस आईजी आरती सिंह के नेतृत्व में एसआईटी के गठन का एलान किया। आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए ठाणे पुलिस कमिश्नर को भी इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए प्रस्ताव देने को कहा गया है।
यौन उत्पीड़न से आक्रोशित लोगों ने उग्र विरोध-प्रदर्शन किए
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















