22.7 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

खिलाड़ी जीत का गोल कर रहे, कुछ लोग सेल्फ गोल में जुटे: PM मोदी

संसद में जारी विपक्ष के हंगामे को लेकर पीएम मोदी ने एक बार फिर से निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि वे (विपक्ष) संसद को रोक कर देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते हैं। आज ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली जीत पर खुशी जताते हुए भी पीएम मोदी ने पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ जहां खिलाड़ी जीत का गोल कर रहे हैं तो वहीं विपक्ष राजनीति स्वार्थ के लिए सेल्फ गोल करने में जुटा है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह मायने नहीं रखता कि विपक्ष के लोग कैसे संसद की कार्यवाही को बाधित करने का काम कर रहे हैं। हमारा देश इस तरह के स्वार्थ और राजनीति का बंधक नहीं हो सकता।’ बता दें कि पेगासस जासूसी कांड और तीन कृषि कानूनों के मुद्दे पर संसद में जारी विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही सुचारू रूप से न चलने को लेकर पीएम मोदी इससे पहले भी विपक्ष को आड़े हाथों ले चुके हैं।

पीएम मोदी ने 5 अगस्त के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। इसे हमेशा याद रखा जाएगा। दो साल पहले आज ही के दिन जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा था और इसी दिन बीते साल राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। अब इसका काम तेजी से चल रहा है।’

पीएम मोदी ने ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की जीत को भी ऐतिहासिक बताया और कहा, ‘आज ही ओलंपिक के मैदान पर देश के युवाओं ने हॉकी के अपने गौरव को फिर स्थापित करने की तरफ बड़ी छलांग लगाई है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां प्राप्त कर रहे हैं, जीत का गोल कर रहे हैं तो वहीं देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राजनीतिक स्वार्थ में सेल्फ गोल करने में जुटे हैं। देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं।’

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा, ‘एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां प्राप्त कर रहे हैं, जीत का गोल कर रहे हैं तो वहीं देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राजनीतिक स्वार्थ में सेल्फ गोल करने में जुटे हैं। देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...