22.8 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाली देने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता। जंतर-मंतर की हाल की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके और उनकी दिवंगत माता के बारे में भी अपशब्द कहे गए, लेकिन बचपन में गलतियां हो जाती हैं और उन्हें सुधारने का अवसर भी मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने या समाज में अपमानित करने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इन बच्चों को क्षमा करते हैं और समाज से भी उन्हें सुधार का अवसर देने की अपील करते हैं। श्री मोदी ने युवाओं से अपनी गलतियों से सीखने, कुछ नया करने और अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और वे चाहते हैं कि देश का युवा भी आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...