17.2 C
Dehradun
Saturday, November 21, 2026


spot_img

पीएम मोदी बोले-नागरिकों के अनुकूल नया ओसीआई पोर्टल, डिजिटल शासन को बढ़ावा देने में बड़ा कदम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बेहतर कार्यक्षमता वाला ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए ओसीआई पोर्टल को लॉन्च किया। इसमें ऐसा इंटरफेस है, जिससे भारतीय मूल के लोगों का पंजीकरण करना अब और आसान हो गया है।
अमित शाह की पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, बेहतर फीचर्स और कार्यक्षमता के साथ नया ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ओसीआई योजना की शुरुआत 2005 में की गई थी।
यह योजना उन सभी भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) को ओसीआई के रूप में पंजीकरण की अनुमति देती है, जो 26 जनवरी 1950 को या उसके बाद भारत के नागरिक हैं या उस दिन भारत के नागरिक बनने के पात्र हैं या उनके वंशज हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा, आज नए ओसीआई पोर्टल का शुभारंभ किया गया, जिसमें आधुनिक यूजर इंटरफेस है, ताकि प्रवासी भारतीयों का पंजीकरण आसान हो सके। इसमें बेहतर कार्यक्षमता, मजबूत सुरक्षा और यूजर-फ्रेंडली अनुभव जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि नया ओसीआई पोर्टल ociservices.gov.in/onlineOCI पर उपलब्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति, जिसके माता-पिता, दादा-दादी, या परदादा-परदादी पाकिस्तान, बांग्लादेश या किसी अन्य ऐसे देश के नागरिक रहे हों, जिसे केंद्र सरकार आधिकारिक गजट में अधिसूचना के जरिए निर्दिष्ट करे, ओसीआई कार्डधारक के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र नहीं होगा।
शाह ने कहा कि भारत लगातार ओसीआई कार्डधारकों को विश्वस्तरीय आव्रजन सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि जब वे भारत आएं या यहां ठहरें, तो उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न हो। उन्होंने कहा कि अपडेटेड यूजर इंटरफेस वाला यह पोर्टल विदेश में रह रहे नागरिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए पेश किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...