30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

जापान के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मिले PM मोदी, दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान कॉर्पोरेट कार्यकारी संघ के अध्यक्ष ताकेशी निनामी के नेतृत्व वाले एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को गहरा करने के लिए उनके विचारों और सुझावों को सुना। जापान कॉर्पोरेट कार्यकारी संघ के साथ हुई इस चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करना, निवेश के अवसरों को बढ़ाना तथा कृषि, समुद्री उत्पाद, अंतरिक्ष, रक्षा, बीमा, प्रौद्योगिकी, अवसंरचना, नागरिक उड्डयन, स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और एमएसएमई भागीदारी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल था।
चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी पर प्रकाश डाला और व्यापार के अनुकूल वातावरण प्रदान करने के भारत के दृढ़ संकल्प दोहराया। उन्होंने भारत में जापानी निवेश को सुविधाजनक बनाने और तेजी लाने के लिए भारत में विकसित जापान प्लस प्रणाली पर भी चर्चा की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि निवेशकों के लिए कोई अस्पष्टता या हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। भारत का शासन नीति-संचालित है और सरकार पारदर्शी और पूर्वानुमानित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बैठक में पीएम ने देश में विमानन क्षेत्र के विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने बैठक में कहा कि भारत नए हवाई अड्डों के निर्माण और रसद क्षमताओं के विस्तार सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में भी काम कर रहा है। उन्होंने एआई में शामिल लोगों के साथ सहयोग के महत्व पर जोर दिया, और उन्हें भारत के साथ साझेदारी करने के लिए कहा।
जापान के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं से युक्त केइजाई दोयुकाई प्रतिनिधिमंडल ने भारत के लिए अपनी योजनाओं को साझा किया। उन्होंने मानव संसाधन और कौशल विकास में भारत और जापान के बीच पूरकताओं का दोहन करने में भी रुचि व्यक्त की। ताकेशी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच बढ़ते संबंधों की सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी के मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के विजन को जमकर सराहा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...