चंडीगढ़: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों में 3.87 लाख लोग व 4.56 लाख एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और गुरदासपुर में एक बैठक में नुकसान का आकलन किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा। यह राशि राज्य के पास पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अलावा होगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की है।
पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद पीएम मोदी ने गुरदासपुर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों, बाढ़ पीड़ितों और आपदा मित्रों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्हें फोटो प्रदर्शनी के जरिये राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति के बारे में भी बताया गया। पीएम ने जवानों और आपदा मित्रों के अभियानों की तारीफ की और उनका हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य भाजपा नेता व अधिकारी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को बाढ़ की वजह से बर्बाद हो चुकी फसलों के बारे में जानकारी दी। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों ने भी अपना दर्द मोदी के सामने रखा। बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होने के बाद पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले PM मोदी, पंजाब को 1600 करोड़ की मदद का एलान
Latest Articles
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
देहरादून। ओडिशा के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ऋषिकेश में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया। यह प्रेस टूर भारत सरकार...
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
देहरादून। विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज...
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया...
हरिद्वार। अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को...

















