29.1 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

जन्मदिन पर मिली बधाइयों से पीएम मोदी अभिभूत; कहा-विकसित भारत के लिए अधिक ऊर्जा के साथ काम करूंगा

नई दिल्ली: 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी को कई देशों के नेताओं समेत जनता ने शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे और सुखमय जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने जन्मदिन पर मिले बधाई संदेशों से अभिभूत हुए। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार जताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिले। कई देशों के नेताओं समेत जनता ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे और सुखमय जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने जन्मदिन पर मिले बधाई संदेशों से अभिभूत हुए। उन्होंने इसके लिए जनता का आभार जताया। साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प दोहराया।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि जनशक्ति का आभार। देश-विदेश से मुझे मिली अनगिनत शुभकामनाओं, आशीर्वादों और स्नेह संदेशों से मैं सचमुच अभिभूत हूं। यह स्नेह मुझे शक्ति और प्रेरणा देता है। इसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने लिखा कि आपने जो अनगिनत शुभकामनाएं और मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए अपार शक्ति का स्रोत है। मैं इन्हें सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए हम सब मिलकर जो काम कर रहे हैं, उसके लिए भी एक आशीर्वाद मानता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं संकल्प लेता हूं कि विकसित भारत के अपने सपने को साकार करने के लिए और भी अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करता रहूंगा। मैं व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाओं का उत्तर नहीं दे पाया हूं, लेकिन मैं फिर कहूंगा। इस स्नेह ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। मैं सभी के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में लोग विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य कर रहे हैं, जिनमें से कई आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे। हमारे लोगों में निहित यही अच्छाई हमारे समाज को जीवित रखती है और हमें आशा और सकारात्मकता के साथ सभी चुनौतियों का सामना करने का साहस देती है। मैं उन सभी का अभिनंदन करता हूं जो ऐसे प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने फ़ोन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने अगले वर्ष भारत में आयोजित होने वाले अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के लिए अपना निमंत्रण दोहराया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘‘अग्निवीर सेल’’ की...

0
देहरादून। कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ’‘युवा अग्निवीर संवाद’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में...

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राज्यों ने साझा...

0
हरिद्वार/देहरादून। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के...

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...