कुवैत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार और वाणिज्य को दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है और इसे नया आयाम देने में ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने यात्रा पर आमंत्रित करने के लिए कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का आभार भी जताया। प्रधानमंत्री ने कहा, कुवैत में मेड इन इंडिया उत्पादों के लिए नई राहें खुलती देखकर खुशी होती है, खासकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल मशीनरी और दूरसंचार आदि क्षेत्रों में। भारत आज सबसे सस्ती लागत पर विश्वस्तरीय उत्पादों का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि गैर-तेल व्यापार में विविधता लाकर द्विपक्षीय व्यापार और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, डिजिटल, नवाचार और कपड़ा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए उन्होंने व्यापार मंडलों, उद्यमियों और नवोन्मेषकों से एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हम अनादि काल से ही एक-दूसरे के साथ व्यापार करते रहे हैं। फैलाका द्वीप में खोजों से हमारी दोस्ती की झलक मिलती है।
पीएम मोदी ने बताया, भारतीय रुपया 1961 से पहले करीब एक सदी से अधिक समय तक कुवैत में वैध मुद्रा था। यह दर्शाता है कि हमारी अर्थव्यवस्थाएं कितनी निकटता से जुड़ी थी। मैं रक्षा, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में हमारे संबंधों को बढ़ाने के लिए महामहिम अमीर के साथ अपनी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुवैत में करीब दस लाख से अधिक भारतीय हैं जो यहां सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और कई भारतीय कंपनियां कुवैत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुवैत निवेश प्राधिकरण ने भारत में काफी निवेश किया है और भारत में निवेश में रुचि लगातार बढ़ रही है।
पीएम मोदी बोले-द्विपक्षीय कारोबार हमारे रिश्तों का आधार, ऊर्जा साझेदारी ने दिया नया आयाम
Latest Articles
पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।...
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...
पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों...
भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...
















