27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

PM मोदी देश को एक साथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा दी गई है। इसीलिए इसे बेहद खास अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है। दरअसल, यह पहला मौका है, जब पांच वंदे भारत ट्रेनों का संचालन एक ही दिन शुरू होने जा रहा है।

मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे PM

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम सुबह करीब 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और वहां आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

इन पांच वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे PM

पांच वंदे भारत ट्रेनों में रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

किन्हें मिलेगा लाभ

उल्लेखनीय है कि रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ने का कार्य करेगी। साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी से भेड़ाघाट, पचमढ़ी, सतपुड़ा इत्यादि पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा। यह ट्रेन इस रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग तीस मिनट और तेज होगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी।

बुंदेलखंड क्षेत्र से भोपाल की कनेक्टिविटी में होगा सुधार

वहीं खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा क्षेत्र (इंदौर) और बुंदेलखंड क्षेत्र (खजुराहो) से मध्य क्षेत्र (भोपाल) की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो, पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को फायदा होगा। यह ट्रेन मार्ग पर मौजूदा सबसे तेज ट्रेन से लगभग दो घंटे तीस मिनट तेज होगी।

गोवा, बिहार और झारखंड को मिलेगी पहली बार वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी

मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यह यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी।

धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहरों – धारवाड़, हुबली और दावणगेरे को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों आदि को अत्यधिक लाभ होगा। यह ट्रेन रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग तीस मिनट तेज होगी।

पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए बनेगी वरदान

हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज ट्रेन की तुलना में यह लगभग एक घंटे और पच्चीस मिनट की यात्रा का समय बचाने में मदद करेगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे शहडोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। वह लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड भी वितरित करेंगे।

प्रधानमंत्री शहडोल जिले के पकरिया गांव का दौरा भी करेंगे और आदिवासी समुदाय के नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, समितियों के नेताओं और ग्राम फुटबॉल क्लबों के कप्तानों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी आदिवासी और लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे और गांव में रात्रिभोज भी करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...