पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम ने सबको चौंका दिया है। एनडीए की अप्रत्याशित जीत हुई है, जिसमें जदयू की स्थिति और अधिक मजबूत हुई है। भाजपा, एनडीए और उनके सहयोगी दलों ने मिलकर 243 सीटों में से 202 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। अब नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आने वाले हैं। इस बात की जानकारी आज जदयू विधायक महेश्वर हजारी ने दी। उन्होंने कहा कि इस अद्भुत जीत पर पीएम मोदी खुद बिहार आ रहे हैं और वह नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
जदयू विधायक महेश्वर हजारी जदयू कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बिहार की जनता को धन्यवाद दिया और फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विश्वकर्मा से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं और आभार प्रकट करता हूं। साथ ही मैं अपने नेता नीतीश कुमार की इच्छा शक्ति, विजन और कार्य करने की जो शैली है, उसके आधार पर जो जनता ने भारी बहुमत से जिताने का काम किया। नीतीश कुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं जो, जो बोलते हैं वही करते हैं। वह विश्वकर्मा हैं, जिन्होंने बिहार की तस्वीर बदल दी।
जदयू विधायक महेश्वर हजारी जदयू ने कहा कि नीतीश कुमार जब बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तब हमलोगों ने यह नहीं सोचा था कि बिहार संभलेगा। बिहार में स्थिति ऐसी थी कि जब 50 किलोमीटर सड़क पर चलते थे तब गाड़ी गैरेज में जाती थी, लेकिन नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद रात-दिन उन्होंने विकास करने का काम किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया, यही वजह है कि महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने महिला रोजगार योजना की शुरुआत की, साइकिल योजना की शुरुआत की, यही वजह है कि आज महिला पुरुष के साथ कदम में कदम मिलाकर काम कर रही हैं। यदि किसी परिवार में कोई एक महिला शिक्षित हो जाती है, तो पूरा परिवार सुधर जाता है। इसलिए महिलाओं का आगे आना जरुरी था।
विपक्ष के द्वारा चुनाव आयोग पर उठाये गये सवाल पर महेश्वर हजारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। कहीं कोई एक वोट इधर से उधर नहीं हुआ है, और कोई ऐसा कर भी नहीं सकता है। क्यों कि हर तरफ कैमरा लगा हुआ था, हमलोग भी काउंटिंग में थे और सुरक्षा ऐसी थी कि कोई चाह कर भी ऐसा नहीं कर सकता था। विपक्ष ने इसे मशीनरी का कामल बताया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि किसी मशीनरी का कोई कमाल नहीं है। तेजस्वी यादव की नौकरी और पेंशन की योजनाओं की घोषणा के बाद भी मिली हार पर उन्होंने कहा कि घोषणा करना और बात है और लागू करना दूसरी बात।
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
Latest Articles
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...
ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...
मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...

















