17 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

बड़ी खबर: 15 अगस्त पर मेडल दिलाने के नाम पर बाबू ने पुलिसकर्मीयों से मांगी घूस, निलंबित

देहरादून: देश आज अपना 75वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने 220 उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहीं पुलिस विभाग के मुख्यालय में तैनात बाबू को घूस मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार लम्बे समय से पुलिस मुख्यालय में तैनात था और SDRF अनुभाग के काम देखता था. प्रमोद कुमार पर 15 अगस्त के दिन मेडल दिलाने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है जिसका कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। मुख्यालय स्तर पर प्रमोद कुमार के मसले को लेकर जैसे जानकारी मिली तो प्रमोद कुमार को वापस SDRF में भेज दिया गया।

मामले की जानकारी जैसे ही SDRF कमांडेंट नवनीत भुल्लर को लगी तो उन्होंने तुरंत प्रमोद को निलम्बित कर दिया। प्रमोद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक इन्स्पेक्टर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पदक दिलाए जाने के नाम पर घूस मांगी। SDRF कमांडेंट नवनीत भुल्लर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मिनिस्ट्रीयल बाबू प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त को ये मामला संज्ञान में आया था। प्रमोद कुमार ने पुलिसकर्मीयों से कहा कि वो स्वतंत्रता दिवस पर उनको मेडल दिला देगा लेकिन इसके लिए उन्हें उसे पैसे देने होंगे। इसका कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे बाबू मेडल मिलने के बाद पैसे देने की बात कह रहा है लेकिन ये प्रमोद कुमार की है इसकी पुष्टि नहीं की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...