19.8 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

पोस्टल बैलेट मामला: सैन्य अफसरों पर गिरी गाज, निर्वाचन कार्यालय ने मांगा जवाब

देहरादून: उत्तराखंड में मतदान संपन्न होने के बाद अब सबको इंतजार 10 मार्च का है, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे। चुनाव नतीजों से पहले हरीश रावत के पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी वाले वीडियो पर निर्वाचन कार्यालय गंभीर है। वीडियो के वायरल होने के बाद से खलबली मची हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सैन्य क्षेत्र की इस वीडियो को लेकर सभी रिटर्निंग अफसरों के माध्यम से सेना के अधिकारियों से जानकारी मांगी है।

दरअसल, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें सैन्य क्षेत्र में एक ही कर्मचारी सभी के नाम से पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहा है। इस वीडियो में वही कर्मचारी सभी के हस्ताक्षर भी करता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी टैग किया था।

शिकायत का संज्ञान लेने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सभी सैन्य क्षेत्रों से जुड़ी विधानसभाओं के रिटर्निंग अफसरों से जवाब मांगा है। यह रिटर्निंग अफसर, सेना के अफसरों से पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया को लेकर जवाब मांगेंगे। इसके बाद निर्वाचन कार्यालय को अपनी रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग आगे का निर्णय लेगा। वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु वाले और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने का विकल्प दिया गया था। कांग्रेस ने इस मतदान की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि तमाम विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे मतदाता हैं, जिनकी जानकारी प्रत्याशियों को नहीं थी। उनका वोट भी डल गया, लेकिन उन्हें पता नहीं चला। कांग्रेस ने इसकी लिखित शिकायत निर्वाचन कार्यालय से की है, जिसकी जांच की जा रही है।

जो वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया में पोस्ट की है, वह डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की बताई जा रही है। जिस सैन्य क्षेत्र में यह वीडियो बनाई गई है, वहां के सैन्य अफसर अब इस मामले में अपनी सफाई देंगे। उनका पक्ष आने के बाद ही चुनाव आयोग कोई निर्णय लेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

0
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...

सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...