29.2 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

उत्तराखंड में यहां गर्भवती महिला की मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

बागेश्वर: बागेश्वर में घास काटने जंगल गई एक गर्भवती महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। इसी वर्ष अप्रैल माह में उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को शव सौंपा जाएगा। पुलिस ने घटना की सभी कोणों से जांच शुरू कर दी है।

कपकोट पुलिस क्षेत्र के चुचेर गांव निवासी 22 वर्षीय नीमा देवी पत्नी प्रकाश कोरंगा बीते मंगलवार को लगभग चार बजे घास काटने के लिए पास के जंगल में गई थी। वह देर रात तक घर नहीं लौटी। स्वजनों को चिंता सताने लगी। वह रातभर उसे खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह लगभग सात बजे उसका शव 60 मीटर नीचे गहरी खाई में स्वजनों ने देखा। जिसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष मदन लाल दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्टया महिला का पैर घास काटते समय फिसल गया और वह खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि वह गर्भवती है। उसका पति रुद्रपुर में नौकरी करता है। शव बरामद कर लिया गया है। महिला के मायके को भी सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...