28.5 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे को ध्यान में रखते हुए शासन एवं प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है।

कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को वह राजभवन देहरादून पहुंचेंगी और राज्य के विभिन्न जनजातीय समूहों से मुलाकात करेंगी। वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी।

8 नवंबर की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन करने जाएंगी। शाम को वह वापस देहरादून पहुंचेंगी और राजभवन में गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी। यद्यपि 8 नवंबर को उनके केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षा समारोह में शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन उनके अधिकारिक कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है।

नौ नवंबर को राष्ट्रपति राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यहीं से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगी और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...