29.7 C
Dehradun
Monday, June 15, 2026


spot_img

राष्ट्रपति 24 अप्रैल को एफआरआई में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

देहरादून। इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षणरत 2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दीक्षान्‍त समारोह का आयोजन 24 अप्रैल को दीक्षान्‍त-गृह, वन अनुसंधान संस्‍थान (एफआरआई) में किया जा रहा है।
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि होंगी। इस अवसर पर 2022-24 पाठ्यक्रम के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी तथा मित्र देश भूटान के 2 विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन होने जा रहा है। वर्तमान बैच से सर्वाधिक 15 अधिकारी मध्‍य प्रदेश राज्‍य को प्राप्‍त होने जा रहे हैं जबकि उत्‍तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी। 1926 से यह संस्‍थान, पहले इंडियन फॉरेस्‍ट कॉलेज और अब राष्‍ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है।  स्‍वतंत्र भारत के समस्‍त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्‍ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्‍थान से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है। उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियाँ प्राप्‍त करने वाले परिवीक्षार्थियों को समारोह में विभिन्‍न प्रमाणपत्र एवं पुरस्‍कार प्रदान किए जाएंगे।
राष्ट्रपति मुर्मू के भ्रमण कार्यक्रम की दृष्टिगत जिलाधिकारी सोनिका ने एफआरआइ परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हर गिरी गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस के ऐतिहासिक विला...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के नीस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों पक्षों के...

वेव्स डॉक बाजार 19 देशों और 35 भाषाओं की 155 वैश्विक प्रविष्टियों में से...

0
देहरादून। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव  (एमआईएफएफ), 2026 के दौरान होने वाले वेव्स डॉक बाजार के दूसरे संस्करण...

यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

0
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि यूपीआई की पहल, यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री...

मोदी सरकार के 12 सालः वैश्विक संकटों के बीच खाद उत्पादन में भारत ने...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 सालों में देश के उर्वरक क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। रसायन...

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, ऑडियो-वीडियो वायरल करने के हैं आरोप

0
देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने उनकी गिरफ्तारी की...