22.9 C
Dehradun
Saturday, August 1, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री क्लेयर ओ’नील ने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मेलबर्न में आयोजित सामुदायिक स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने श्री मोदी का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत में पारम्परिक नृत्य और संगीत का भी प्रदर्शन किया गया।

श्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देगी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ वार्ता को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार है।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के प्रमुख उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्‍वर्ण पदक

0
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्‍मिता डे और हर्ष सिंह ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की

0
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले पांच वर्ष तक जारी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सूचना...

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 227 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चैकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु 241.48 लाख के सापेक्ष...