23.3 C
Dehradun
Wednesday, September 2, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद सत्र के दौरान प्रत्येक मंगलवार को होने वाली एनडीए की यह बैठक ‘मंगल मिलन’ के नाम से जानी जाती है। बैठक के दौरान एनडीए के सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर बधाई देने वाला प्रस्ताव पारित किया।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देश में भविष्य की परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए सभी संबंधित पक्षों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने परीक्षा पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और देश के युवाओं के हितों की रक्षा करने के सरकार के संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए नीट पेपर लीक मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 13 आरोपी अभी जेल में हैं। श्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

श्री रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में भी बात की जो भारत ने कई देशों के साथ किए हैं। बैठक के दौरान, श्री मोदी ने कहा कि हर मुक्त व्यापार समझौते में भारतीय किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी समझौते किसानों के कल्याण और राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

संसद के मॉनसून सत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए विधेयकों को पारित कराने में रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाएगा। श्री रिजिजू ने विपक्षी दलों से संसद में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भले ही राजनीतिक मतभेद हों, लेकिन सभी सांसद देश की सेवा करने, उसके भविष्य की रक्षा करने और युवाओं के कल्याण के लिए काम करने के लिए चुने गए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से व्यापक राष्ट्रीय हित में मिलकर काम करने का आह्वान किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...