देहरादून। लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के दिग्गज नेता उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में केंद्रीय नेताओं का उत्तराखंड दौरा शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल तो उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं करने जा रही हैं। उन्होंने बताया फिलहाल राहुल गांधी का कार्यक्रम होल्ड पर रखा गया है। एक से दो दिन के भीतर राहुल गांधी का कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के जल्द ही कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में उत्तराखंड आकर चुनावी प्रचार करने जा रहे हैं।
चुनाव को धार देने 13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी प्रियंका गांधी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















