30.7 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

एक बार फिर इस दिन उत्तराखंड में गरजेंगी प्रियंका गांधी…

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को नैनीताल जिले के हल्द्वानी, लालकुआं और पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस ने अंतिम दिनों में चुनाव प्रचार में कई स्टार प्रचारकों को झोंका है। शुक्रवार को हरियाणा से सांसद दीपेंदर हुड्डा किसान बहुल ऊधमसिंहनगर जिले में प्रचार करेंगे। वह काशीपुर, जसपुर, गदरपुर और बाजपुर में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी भी शुक्रवार को हल्द्वानी और जसपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।

प्रदेश में मतदान 14 फरवरी को होना है। पार्टी प्रत्याशियों ने अब घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं को साथ लेकर प्रत्याशी छोटी-छोटी जनसभाओं के साथ ही घरों में जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...