उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के साथ पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
एक अप्रैल को गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट पर्यटकों व पर्वतारोहियों के लिए खोले गए, इसके बाद पार्क क्षेत्र के नेलांग घाटी और गरतांग गली ट्रैक पर पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए हैं। गरतांग गली पार्क क्षेत्र के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्रैकों में से एक है। भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक संबंधों के गवाह इस ट्रैक को जीर्णोद्धार के बाद वर्ष 2021 में खोला गया था, जिसमें भैरव घाटी के समीप खड़ी चट्टान को काटकर रास्ता तैयार किया गया है।देवदार की लकड़ी से तैयार सीढ़ीनुमा ट्रैक पर चहलकदमी पर्यटकों को रोमांच का अहसास कराती है। पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया, पहले दिन गरतांग गली ट्रैक पर करीब 60 पर्यटक पहुंचे। पार्क के उपनिदेशक रंगनाथ पांडेय ने बताया, गोमुख तपोवन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के साथ बड़े-बड़े हिम खंड आए हैं। मौसम भी अनुकूल नहीं है। इस कारण फिलहाल इस ट्रैक पर पर्यटकों व पर्वतारोहियों को आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।
पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू, गरतांग पहुंचे 60 पर्यटक
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















