26.7 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय फलक पर रखने में सहयोगी बने पीआरएसआईः बंशीधर तिवारी

देहरादून: पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया सेंटर सचिवालय में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। सूचना महानिदेशक ने पीआरएसआई की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पीआरएसआई उत्तराखंड की छवि को देश दुनिया के सामने रखने में सहयोगी बनेगा। योजनाओं को सही तरीके से आमजन तक पहुंचाने में सभी विभागों और संगठनों को मिलकर काम करना होगा। इसमें पीआरएसआई सहायक हो सकता है। जनसंपर्क क्षेत्र को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए आधुनिक सूचना तकनीक को अपनाना होगा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग किया जाए।
उन्होंने कहा कि पीआरएसआई जनसंपर्क के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा संगठन है। लगभग प्रत्येक राज्य में इसकी शाखाएं हैं। उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में पीआरएसआई महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है।
पीआरएसआई देहरादून के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने कहा कि पीआरएसआई द्वारा सभी विभागों और संगठनों के जनसंपर्क कर्मियों को एक प्रभावी प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सचिव अनिल सती ने पीआरएसआई के क्रियाकलापों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य मनोज सती, प्रियांक भी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...