20.2 C
Dehradun
Saturday, September 19, 2026


spot_img

कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर होगी नियुक्ति

देहरादून: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित कैथ लैब के संचालन हेतु कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर शीघ्र तैनाती की जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर निर्वाचन आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। विभागीय मंत्री डा धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों को उक्त नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये हैं।

सुबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार खासी गंभीर है। यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने कई अहम निर्णय लिये हैं। जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित कैथ लैब भी शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन के लिये दो कार्डियोलॉजिस्ट तथा तीन कैथ लैब टेक्निशियन की तैनाती की जायेगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग से भी उक्त पदों को भरने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में विभागीय सचिव आर. राजेश कुमार ने मिशन निदेश, एनएचएम को पत्र जारी कर कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के रिक्त 05 पदों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। डा. रावत ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन से हृदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सकेगा। जिससे स्थानीय लोगों एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को खास फायदा मिलेगा।विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के चलते प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग ने चारधाम यात्रा को दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट एवं कैथ लैब टेक्नीशियन के पदों को भरने, यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों के लिये हेल्थ एडवाजरी करने, चिकित्सा सुविधाओं तथा तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श से अवगत कराये जाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती करने की मंजूरी दे दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...