21.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

राजभवन में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल ने सुनीं जनसमस्याएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार एवं देहरादून जिलों से आए नौ व्यक्तियों ने अपनी-अपनी समस्याएं राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत कीं। इनमें दिव्यांग पेंशन में वृद्धि, रोजगार उपलब्ध कराए जाने, ग्राम विकास कार्यों में सहयोग, आर्थिक सहायता तथा अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक मुद्दे शामिल थे।
राज्यपाल ने सभी शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रत्येक मामले का निवारण नियमानुसार और निश्चित समयावधि में सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने शिकायत निवारण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं को संबंधित जिलाधिकारियों एवं अधिकारियों तक तत्काल प्रेषित कर शीघ्र समाधान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन में समय-समय पर आयोजित होने वाले जन मिलन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके निवारण के लिए प्रभावी पहल करना है। उन्होंने यह भी आश्वस्त दिया कि समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर कई व्यक्तियों ने अपनी स्वलिखित पुस्तकें भी राज्यपाल को भेंट कीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन

0
देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज...

हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट...

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय अवस्थापना सुविधाओं, शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, क्षतिग्रस्त सडको एवं पुलो के निर्माण,...

घास लेने गयी महिला पर भालू का हमला, एयर लिफ्ट कर पहुँचाया हायर सेंटर

0
थराली। विकासखण्ड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल में घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर बुरी...