23.4 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

उत्तराखंड में गेंहू की प्रति हैक्टेयर खरीद 30 कुन्तल से बढाकर 45 कुन्तल |Postmanindia

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित कक्ष में खाद्य् विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गेंहू की प्रति हैक्टेयर खरीद को 30 कुन्तल से बढाकर 45 कुन्तल करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान कैबिनेट मत्री ने कहा कि इससे अब किसानों के गेंहू की अधिक खरीद सम्भव हो सकेगी और किसान अब अधिक लाभान्वित होंगे.  

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में खोले गये सभी धर्मकांटो में गेंहू की व्यवस्थित तरीके से तत्काल खरीद प्रारम्भ करने के निर्देश दिये. उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि क्रय किये गये खाद्यान्न का तेजी से भुगतान करें तथा बोरे इत्यादि को भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करायें. उन्होने सीड (बीज) खरीद प्रक्रिया का भी कडाई से अनुपालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की हीला हवाली स्वीकार नही की जायेगी साथ ही इस पर कडाई से नजर रखने को भी कहा.

कैबिनट मंत्री ने सस्ते राशन की दुकानों के माध्यम से वितरित किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के राशन की गुणवत्ता तथा समय पर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राशन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा. उन्होने राशन डीलरों के किसी भी प्रकार के बकाया भुगतान के सम्बन्ध में शीध्र ही एक अलग से बैठक आयोजित करने को कहा जिसमें राशन डीलरो के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किये जायेंगे. इस बैठक में राशन डीलरों का परिवहन भाडा, विभिन्न खाद्यान्न का बकाया भुगतान तथा प्रदेश में बायोमैट्रिक प्रकिया से राशन वितरण से सम्बन्ध बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी.

सम्बन्धित विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कार्मिकों की पदोन्नती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने, लोक सेवा आयोग को प्रेषित किये जाने वाले अधियाचन में तेजी लाने तथा तब तक अपरिहार्य पदों के सापेक्ष वैकल्पिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये. 

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि एनसीसीएफ, खाद्य आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, यूसीएफ, नैफेड इत्यादि विभागो और एजेन्सीयों के पूरे प्रदेश में कुल 241 धर्मकांटो में से 222 कांटे खोल दिये गये है. जहाॅ पर किसानों की गेंहू खरीद की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी.

इस दौरान बैठक में विधायक रायपुर उमेश शर्मा, सचिव, सुशील कुमार, अपर सचिव प्रताप शाह, सयुक्त आयुक्त पी.एस पांगती सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, येलो अलर्ट जारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बौखलाए ट्रंप, 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया...

0
नई दिल्ली। बीते दिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दुनिया पर थोपे गए ट्रंप टैरिफ को रद कर दिया था। इस बात से बौखलाए ट्रंप...

‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन...

0
तेहरान। अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश दुनिया की ताकतों के...

छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान-निकोबार और तीन अन्य राज्यों में मतदाता सूची जारी, लाखों नाम कटे

0
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा समेत छह राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने के...

दून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल से मारपीट

0
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर निदेशक के साथ मारपीट...

सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरीः सीएम  

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय...