28.3 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड पहुंचे ‘पुष्पा’ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, दोस्त ने किया वेलकम

देहरादून : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पा उत्तराखंड की हसीन वादियों में पंहुचे है. अल्लू अर्जुन ने मास्क लगाकर खुद को छुपाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह फैंस की नजरों से नहीं बच सके. जैसे ही फैंस को पता लगा कि वो अल्लू अर्जुन है तो लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई.

आपको बता दें हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने सभी को उनकी एक्टिंग की तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है. उनकी शानदार एक्टिंग का ही जलवा है कि लोग उनकी इस फिल्म को बार-बार देख रहे हैं. थिएटर्स के अलावा अब कई और प्लेटफॉर्म्स पर भी इस फिल्म को देखा जा रहा है. इसकी सफलता से अल्लू अर्जुन के साथ ही फिल्म की कास्ट और क्रू काफी खुश है.

वहीं अभिनेता अल्लू अर्जुन जब जौली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें मास्क पहने होने के बावजूद पहचान लिया. लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ते दिखाई दिए. बिजनेसमैन नितिन पुंडीर ने उन्हें एक फूलों का गुलदस्ता भेंट कर देवभूमि आने पर उनका स्वागत किया. गुलदस्ता लेते हुए अल्लू अर्जुन भी काफी खुश नजर आए और उनका इस स्वागत के लिए आभार जताया.

दरअसल, अल्लू अर्जुन के आने की सूचना केवल स्थानीय कारोबारी नितिन पुंडीर को ही थी. इसीलिए वो गुलदस्ते के साथ जौली एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उन्हें घेर लिया. गुलदस्ता स्वीकार करते ही अल्लू अर्जुन ने नितिन से कुछ बातचीत की. लेकिन इन सबमें एक खास बात हुई कि वो बिना किसी सिक्यूरिटी और तामझाम के आए थे. उनके साथ एक भी बाउंसर नजर नहीं आया और न ही उनका कोई स्टाफ. केवल एक शख्स उनके साथ देहरादून पहुंचा है. दोनों कुछ दिनों तक यहीं रुकने वाले हैं. हालांकि, इस बात की जानकारी अभी नहीं है कि यहां वो कितने दिनों के लिए रुकेंगे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप का नया दांव, धारा 301 का होगा इस्तेमाल

0
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत और चीन सहित 16 देशों की व्यापारिक नीतियों और टैरिफ के खिलाफ धारा 301 के तहत नए सिरे से...

‘ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा केवल माता-पिता के वेतन के आधार पर तय नहीं हो...

0
नई दिल्ली। ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा तय किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि...

LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए...

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से...

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट लगातार गहराता जा रहा है। ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए वार-पलटवार का...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों...