19 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

PWD मंत्री महाराज ने किया पांवटा हाईवे निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार |Postmanindia

प्रदेश के PWD मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रेम नगर स्थित पांवटा हाईवे को चौड़ा करने के बाद सड़क किनारे बनाए गए पुस्ते के ढह जाने के बाद औचक निरीक्षण करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर मौके पर मौजूद नेशनल हाईवे के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई. प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रेमनगर (देहरादून) पांवटा हाईवे को चौड़ा करने के दौरान लगभग 6 माह पूर्व सड़क के किनारे बने पुस्ते के ढह जाने को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जाकर निरीक्षण करने के साथ-साथ लापरवाही बरतने पर नेशनल हाईवे के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश सहित वहां उपस्थित एन.एच. के अन्य अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हादसों को न्यौता देने वाली इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लोक निर्माण मंत्री महाराज ने क्षतिग्रस्त पुस्ते के आसपास मार्किंग और वैरीकेटिंग ना लगाए जाने पर हादसे की आशंका को देखते हुए उपस्थित नेशनल हाईवे के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति दोबारा ना हो. महाराज ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सड़क के किनारे नालियों की साफ-सफाई होनी समय समय पर होनी चाहिए ताकि सड़क पर पानी न रुकेने पाये. लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सड़कों पर जहां कहीं भी गड्ढे हो उनको तुरंत भरने के साथ-साथ सड़कों को सीधा सुगम और स्वच्छ रखा जाए. उन्होने बताया कि पुस्ते के ढह जाने के लिए कांट्रेक्टर ने अपनी गलती मानकर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है.

ज्ञात हो कि हाल ही में पांवटा हाईवे प्रेमनगर में हल्की बारिश के पश्चात नेशनल हाईवे के किनारे 6 माह पूर्व बना पुस्ता ढह गया था जिसका निरीक्षण करने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज यहां पहुंचे थे. निरीक्षण के दौरान सतपाल महाराज ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए पुस्ते की गुणवत्ता की जांच के भी निर्देश दिए हैं. इस मौके पर स्थानीय विधायक हरबंस कपूर के अलावा नेशनल हाईवे के मुख्यअभियंता ओम प्रकाश, अधीक्षण अभियंता रणजीत एवं अधिशासी अभियंता ओमपाल आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: हरेला के कार्यक्रम में सीएम ने लौटाया डीएम का गुलदस्ता, फिर कही ये बात

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...