27.3 C
Dehradun
Friday, May 15, 2026


spot_img

PWD मंत्री सतपाल महाराज ने किया टूटे मालन पुल का निरीक्षण

कोटद्वार: प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ बदरीनाथ रोड़ स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी राज भूषण सिंह रावत के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी गये।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को बारिश के कारण बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये मालन नदी पर टूटे हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि मालन नदी पर डायवर्जन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसे 4 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नदियों के चैनेलाइजेशन के लिए पूरी योजना बनाकर हाई कोर्ट जायेंगे ताकि इस प्रकार की चुनौतियों से निपटा जा सके। कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से कई सेतुओं को क्षति पहुंची है।

लोनिवि मंत्री महाराज ने कहा कि उन्होने अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दिये हैं कि सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गो को खोला जाए। उन्होंने कहा कि बरसात बंद होने के पश्चात तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

अपने कोटद्वार भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बदरीनाथ रोड़ स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी राज भूषण सिंह रावत के आवास पर भी पहुंचे। हाल ही में राज भूषण सिंह रावत के पिता का आकस्मिक निधन हुआ था। महाराज उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी गये।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश

0
देहरादून। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में उद्योग प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक...

राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता

0
-राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहंगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार की...

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात की।सोशल मीडिया पोस्ट में...

भारत और जर्मनी ने निवेश, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जर्मनी के वरिष्ठ नेताओं और नीति-निर्माताओं के साथ भारत-जर्मनी आर्थिक सहयोग को मजबूत...

भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में...

0
नई दिल्ली। भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड – सीसीडीबी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और...