23.9 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

जल्दी निपटा लें बैंक के काम, इतने दिन रहेंगे बंद

आने वाले दिनों में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे तुरंत निपटा लें. वरना आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इस हफ्ते बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे.

बता दें कि RBI ने अगस्त 2021 के महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी की थी. इस महीने में कुल 15 छुट्टियां थीं लेकिन अब इस महीने सिर्फ चार छुट्टियां बाकी हैं. इस महीने के अंतिम सप्ताह में 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, इस अवधि के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी. बता दें कि आरबीआई ने स्थानीय त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग जोन के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी करता है. आरबीआई ने इस हफ्ते बैंकों में 4 दिन की छुट्टी रखी है. हालांकि, यह छुट्टी हर राज्य के बैंकों के लिए नहीं है.

30 अगस्त को जन्माष्टमी है. इस दिन कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा इस महीने के चौथे शनिवार को 28 अगस्त को छुट्टी होगी. 29 अगस्त को रविवार है. इसके चलते देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे. वहीं, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण 31 अगस्त 2021 को हैदराबाद के बैंकों में कोई काम नहीं होगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...