24.2 C
Dehradun
Thursday, September 3, 2026


spot_img

हल्द्वानी में बारिश का कहर, गौला पुल क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों का कटा संपर्क, देखे वीडियो

हल्द्वानी: गौलानदी पर बना करोड़ों की लागत का पुल भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल के क्षतिग्रस्त होने से कई ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ चोरगलिया सहित नैनीताल-सितारगंज सड़क से संपर्क टूट गया है. फिलहाल, गौलापार जाने वाले वाहनों को काठगोदाम या किच्छा होते हुए जाना पड़ेगा. बीते देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते पुल को नुकसान पहुंचा है.

गौर हो कि पुलिस प्रशासन ने यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया है. पुल का एक टुकड़ा नदी में जा समाया है, बाकी पुल कभी भी भरभरा कर गिर सकता है. पुल के टूटने से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार के कई ग्रामीण इलाकों के अलावा काठगोदाम बाईपास और नैनीताल सहित चोरगलिया सितारगंज का संपर्क कट गया है.

ऐसे में गौलापर के लोगों को हल्द्वानी आने के लिए 15 से 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर हल्द्वानी आना पड़ेगा. वहीं, देर रात से हो रही बरसात के चलते गौला नदी उफान पर है. रसिया नाला ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें कई घर बह गए हैं. गनीमत रही कि समय रहते घर लोगों ने खाली कर दिया.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...