15.9 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड में बारिश का कहर, यहां जमीन फटी, घरों में पड़ी दरारें

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश से मुनस्यारी के सैणराथी गांव के ऊपरी हिस्से में जमीन फट गई। गांव के एक बड़े भूभाग में जमीन पर गहरी दरारें पड़ गई हैं। जमीन दरकने से खतरे की जद में आए गिरगांव और भंडारीगांव में मकानों में दरारें पड़ गई हैं। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग में स्थित गिरगांव और भंडारीगांव में पिछले एक माह से जमीन दरक रही है।

जाकुला नदी से लेकर गांव तक जमीन धंसने से मकान धीरे-धीरे टूटकर कई हिस्सों में बंट रहे हैं। प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया है। मकान के खतरे में आने पर राजस्व विभाग ने कैलाश सिंह के परिवार को भी सुरक्षित स्थान पर भेजा है। सामाजिक कार्यकर्ता भगत सिंह बाछमी ने बताया कि जमीन धीरे-धीरे धंसती जा रही है। घरों और खेतों में दरारें पड़ने से ग्रामीण चिंतित हैं।

इसी गांव के ठीक सामने स्थित सैणराथी के खेता तोक में भी आपदा ने दस्तक दी है। पिछले कई दिनों से तेज बारिश के कारण यहां जमीन में 20 से 50 मीटर लंबी और 15 सेमी चौड़ी दरारें पड़ गई हैं। एसडीएम मुनस्यारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि आपदा प्रभावित गांवों में राजस्व टीम को भेजा गया है। जो मकान खतरे की जद में आए हैं उन परिवारों को शिफ्ट किया गया है।

शीघ्र ही क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जाएगा। राजस्व गांव खेता के ऊपरी हिस्से में दरारें पड़ने और भूस्खलन होने से आधा दर्जन मकान खतरे की जद में आ गए हैं। शेर सिंह, हरमल सिंह, गंगा सिंह, कुंवर सिंह, शेर सिंह, पुष्पा देवी, लाल सिंह, बीडीसी सदस्य नेहा मेहता ने प्रशासन से तत्काल जमीन की सुरक्षा के इंतजाम करने और उचित मुआवजे की मांग की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...