19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

टिहरी सियासत की राजमाता का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

टिहरी : गढ़वाल के मुख्य राजघराने टिहरी रियासत की महारानी सूरज कुवर शाह का उपचार के दौरान दिल्ली में 99 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे टिहरी रियासत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी मिली है कि राजमाता का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा था। महारानी का अंतिम संस्कार 4 अक्टूबर को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा। राजमाता सूरज कुँवर शाह टिहरी गढ़वाल के पूर्व महाराज स्व. मानवेंद्र शाह की धर्मपत्नी थी।

आपको बता दें कि स्वर्गीय मानवेंद्र शाह टिहरी के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। इस खबर से टिहरी गढ़वाल राज परिवार में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आपको बता दें कि राजमाता के संबंध राजस्थान के बांसवाड़ा घराने से राजमाता सूरज कुँवर शाह की तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। उनके बेटे मनुजेंद्र शाह टिहरी गढ़वाल के वर्तमान राजा और पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी और वर्तमान में टिहरी से सांसद हैं।

जानकारी मिली है कि ऋषिकेश के मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर राजमाता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ...

मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...